सिद्धमुख: सिद्धमुख में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया, 2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो घेराव करेंगे
तहसील सिद्धमुख में पिछले तीन महीनों से जारी अघोषित बिजली कटौती और खस्ता विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।स्वास्थ्य सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश जयानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है अतःसड़क जाम करेंगे।