गभाना: गभाना के लाखा बाजार में पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, महिला को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कस्बा गभाना के लाखा बाजार में रविवार को सुबह दस बजे से थाना गभाना की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181 और 112 की जानकारी दी।