गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, 2 मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ FIR
गया शहर के कोटक महिंद्रा बैंक से बैंकिंग फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जीबी रोड स्थित शाखा में करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। इस वित्तीय घोटाले को लेकर बैंक के दो तत्कालीन प्रबंधकों समेत 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। केस दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।