कायमगंज: नवाबगंज में अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल नहीं शिकायतों के बाद नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर किया सीज
नवाबगंज में अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।जांच के दौरान मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री का परिवहन करती पाई गई।नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ट्रैक्टर ट्राली को तत्काल कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।थाने में ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा करवा दिया गया।