भोगांव: सुमेरपुर संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन#jansamasya
एलाऊ क्षेत्र के गांव सुमेरपुर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। करीब वर्ष 2006 में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए इस मार्ग की आज तक मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।