कटघोरा: कोयले से लदा ट्रेलर बीच सड़क पलटा, तीन बाइक सवार चपेट में आए, दादी की हुई मौत
कोरबा में एक तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। महिला के दो पोते मामूली घायल हुए।पसान थाना अंतर्गत लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई।