महाराजगंज: महाराजगंज ब्लॉक सभागार में आगामी जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने खाने का किया बहिष्कार
27 अप्रैल सोमवार की दोपहर 2 बजे आगामी जनगणना को लेकर प्रांगण को एवं सुपरवाइजर कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को परोसा गया भोजन खराब गुणवत्ता व बदबूदार होने का आरोप लगाते हुए, भोजन का बहिष्कार कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है, कि इतने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कई सवाल खड़े करती है।