हेरहंज: हेरहंज में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, कई कार्यक्रमों का आयोजन
मंगलवार को हेरहंज प्रखण्ड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर मुख्यालय के भंडार चौक के समीप अम्बेडकर भवन में डॉ.भीमराव अंबेडकर की135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं, समाजसेवियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया l