बेलहर: गेरुआ गांव में बारिश के दौरान बज्रपात होने से वृद्ध किसान की मौत पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजा
Belhar, Banka | Jun 10, 2026 थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव के बहियार में मवेशी चरा रहे वृद्ध किसान 65 वर्षीय रघुनंदन यादव की बारिश के दौरान बज्रपात होने से मौत हो गई। घटना मंगलवार के 4 बजे शाम की है। पुलिस ने बुधवार को सुबह 10 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। परिजनों ने बताया की मृतक बहियार में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान बारिश आ गई और बज्रपात होने से किसान की मौके पर ही