ईसागढ़ में एम.पी. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नगर विकास प्रश्नफुटन समितियों और मेंटर्स की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ ने कहा कि— “नगर विकास समितियों का उद्देश्य नागरिक सहभागिता बढ़ाकर विकास को नई दिशा देना है।”