भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर लोहा पुल के समीप शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के गारा गांव निवासी स्वर्गीय रोशन पासवान की करीब 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई।