जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की मौत के बाद स्थानीय विधायक शगुन परिहार ने पुलिस प्रशासन के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है।
मृतक पुलिसकर्मियों के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं विधायक शगुन परिहार ने जम्मू के IGP और किश्तवाड़ की DIG के साथ बैठने से इनकार कर दिया।
विधायक ने आरोप लगाया कि जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का निरादर किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर इन पुलिसकर्मियों के बच्चों और परिवारों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
इस दौरान विधायक और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को सहायता और सम्मान दिए जाने का मुद्दा चर्चा में है।
.
.
.
.
#Kishtwar #ShagunParihar #JammuKashmir #JammuKashmirPolice #SPO
Fatehabad, Agra | Nov 16, 2026