सैदपुर: खुले में ट्रांसफार्मर ने वार्ड 15 में बकरी की जान ली, Ex-En ने मुआवजा व जाली लगाने का दिया भरोसा
सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 15 में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण एक पालतू बकरी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक व स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए न तो जाली लगाई गई है, न ही कोई बैरिकेडिंग की गई है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने तत्काल सुरक्षा जाली लगाने की माँग की।