शाजापुर: शाजापुर में संत रविदास जयंती पर सामाजिक सद्भावना महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
संत शिरोमणि रविदास जयंती पर, सामाजिक सद्भावना महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ, जिसमे प्रातः 09 बजे टुकराना जोड़ स्थित गुरु रविदास मंदिर पर महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया तत्पश्चात 10 बजे डॉ.बी.आर.अम्बेडकर जिला चिकित्सालय मे अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति संयुक्त एकता महासंघ द्वारा फल वितरण किया गया । इस दौरान समाजजन उपस्थित रहे।