शाजापुर: भदोनी गांव में शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
शाजापुर के ग्राम भदौनी में शासकीय स्कूल में मंगलवार दोपहर को एक सहायक शिक्षक ने शराब के नशे में हंगामा किया। इससे स्कूल के बच्चे और महिला टीचर्स डर से भाग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने शिक्षक संजय उपाध्याय की शिकायत शिक्षा विभाग से की। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।