शाजापुर: 4 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर जिले के ₹142451 हितग्राहियों को नहीं मिलेगा राशन
जिले में 404 उचित मूल्य की दुकानें हैं, जहां से 6 लाख 88 हजार 122 सदस्य प्रतिमाह राशन लेते हैं। लेकिन अब भी 1 लाख 42 हजार 451 सदस्यों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिससे इन्हें मार्च से राशन से वंचित होना पड़ सकता है। खाद्य मंत्रलय ने साफ तौर पर कहा है कि यदि 4 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो ऐसे हितग्राहियों को राशन नही दिया जाएगा।