शाजापुर: 16 फरवरी को शाजापुर में दो सत्रों में होगी एमपी पीएससी परीक्षा, बनाए गए दो परीक्षा केंद्र
मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 16 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में होगी। इसमें शाजापुर जिला मुख्यालय को भी शामिल किया गया है। यहां 605 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर क्रमांक 1 और शासकीय बीकेएसएन कालेज शाजापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।