किशनगढ़ बास: खैरथल में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | Apr 27, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 1:00 बजे जिला सचिवालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें बजट योजना की क्रियान्विति एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादो के समय बद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।