दिलशाद गार्डन में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला थाना सीमापुरी क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक पिछले करीब तीन दिनों से इलाके में पड़ा था। शुरुआती जानकारी में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान व मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है।
📍 स्थान: दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, दिल्ली
🎥 रिपोर्ट: गुलफाम | SN NEWS Delhi
#DilshadGarden #Seemapuri #DelhiNews #Shahdara #DelhiCrime BreakingNews CrimeNews DelhiPolice DeadBody UnidentifiedBody DelhiNewsToday SNNewsDelhi GulfamReporter EastDelhi NewsUpdate