महोबा: कीरत सागर किनारे लगा ऐतिहासिक बीबी पट्टे का मेला, महिलाओं ने मांगी अमन-चैन की दुआ
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 मुहर्रम की 12वीं तारीख पर रविवार को कीरत सागर के पास ऐतिहासिक बीबी पट्टे का मेला आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हज़रत हाज़ी कुतुब कत्तला शाह की मज़ार पर हाज़िरी लगाकर परिवार की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद बिलबई रोड स्थित पुराने कुएं पर मन्नत पूरी होने पर शक्कर डालने की परंपरा निभाई गई। मेले में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे