चांदवा: रिनपास में मानसिक विक्षिप्त विजेंद्र का इलाज होने से डूमर खाड़ ग्राम वासियों ने ली राहत की सांस
प्रखंड के डूमर खाड़ निवासी मानसिक विक्षिप्त विजेंद्र गंझू पिता माकुन गंझू का उपचार विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे के प्रयास के बाद अब केंद्रीय मनोरोग संस्थान रिन पास में होगा।विजेंद्र पिछले पांच वर्षों से मानसिक रोग से ग्रसित था।माता पिता लाचार थे।समाज सेवी महेंद्र प्रसाद ने इसकी सूचना बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे विधायक प्रतिनिधि को दी।