मुरैना नगर: बड़ोखर में उजड़े आशियाने, भूखे बच्चों संग कलेक्ट्रेट पहुंचा मजदूर परिवार, बोला- साहब, अब कहां जाएं?
मुरैना के बड़ोखर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बेघर हुए चार मजदूर परिवार आज बुधवार शाम बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीड़ितों ने ADM से कहा कि बुलडोजर चलने के बाद वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और बच्चे भूखे-प्यासे हैं। परिवारों ने इस भीषण गर्मी में रहने की व्यवस्था कराने की मांग की। ADM ने मदद का आश्वासन दिया है।