कन्नौज: हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने सुना सुंदरकांड का पाठ
कन्नौज सदर तहसील क्षेत्र के सरायमीरा रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आज मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बड़ा मंगलवार पर्व को श्रद्धालुओं ने मनाते हुए देर शाम 7 बजे से मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। मंदिर में आयोजित सुंदरकांड के पाठ को सुनने के लिए धीरे-धीरे भक्त उमड़ने लगे और हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाया गया।