भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भक्ति में डूबे पूर्वांचल वासियों ने लगातार बारिश के बीच उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पर्व का हुआ समापन
चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार को व्रतियों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों की भीड़ विभिन्न घाटों पर उमड़ पड़ी। जो सुबह 9 बजे तक जारी रही ।हाथों में सूप, फल, ठेकुआ और प्रसाद लिए व्रती सूर्यदेव की उपासना में लीन रहे।