जलालाबाद: गुनारा ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
जलालाबाद। क्षेत्र के गुनारा ईदगाह मेंगुरुवार सुबह 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की गई। नमाज में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए, जिससे ईदगाह पूरी तरह भर गई। सड़क पर नमाज की अनुमति न होने के कारण सैकड़ों लोगों ने बाद में सुबह 8 बजे दरगाह स्थित मस्जिद में नमाज अदा की