बेरो: बेड़ो में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ, शिक्षा गुणवत्ता पर ज़ोर
Bero, Ranchi | Mar 28, 2026 बेड़ो: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेड़ो में शनिवार को विद्या विकास समिति झारखंड के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यशाला में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, संस्कार निर्माण व विद्यालय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा हुई तथा वर्षभर की कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया।