जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के जीविका कार्यालय में मानदेय संशोधन के विरुद्ध जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया
सोमवार को शाम 4 बजे जलालगढ़ प्रखंड के दसों पंचायतों के जीविका कैडरों के द्वारा मानदेय संशोधन के विरुद्ध जलालगढ़ एन.डी.रूंगटा उच्च विद्यालय के मैदान से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला निकाल कर प्रखंड के जीविका कार्यालय के आगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया और साथ ही आस्था सीएलएफ में ताला जड़ दिया गया।और कैडरो ने अनिश्चितकाल हड़ताल की बात कही गई।