सिंघवारा: सिमरी स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरी स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों की प्रस्तुति देख उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध हो गए।मौके पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे देख उपस्थित लोगो ने खूब सराहा।इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक डा मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।