रामगढ़: बडौदामेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार और 1 नाबालिग निरुद्ध
Ramgarh, Alwar | May 6, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बडौदामेव थाना पुलिस ने बुधवार को दोपहर 12 बजे। बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से हाथ घड़ी, मोबाइल फोन और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।