महसी: भुसैलीपुरवा निवासी कक्षा 8 के छात्र को हरदी थाने की पुलिस ने चहलारी घाट से किया बरामद, परिजनों को सौंपा
भुसैलीपुरवा गांव निवासी राधेश्याम ने हरदी थाने की पुलिस को मंगलवार सुबह दूरभाष पर सूचना दी, कि उनका लड़का उपरेंद्र देर रात से लापता हो गया है। जो कक्षा आठ का छात्र है। परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक सुलेमान खान, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, विवेक पाल चहलारी घाट पहुंचे और तलाश शुरू की।