सवायजपुर: पाली में बिजली विभाग की छापेमारी, शशिकांत वाजपेई सहित आधा दर्जन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विद्युत उपकेंद्र पाली के अवर अभियंता सुखपाल के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बे में विद्युत चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना हरदोई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।