किशनगढ़ बास: खैरथल में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, 300 से अधिक महिला-पुरुष कृषकों ने लिया भाग
Kishangarhbas, Alwar | Jun 13, 2026
खैरथल जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य शनिवार दोपहर 1:00 बजे एक दिवसीय जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन सुंदरम गार्डन में किया गया।कार्यशाला में जिले भर से लगभग 300 पुरुष,महिला कृषकों ने भाग लिया।कार्यशाला में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कृषक सूरजभान गुजर ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।