ग्वालियर गिर्द: अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में बिजली कटौती आज, जेएएच-केआरएच की सप्लाई रहेगी बंद
ग्वालियर अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच और कमला राजा हॉस्पिटल में रविवार को बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग द्वारा शनिवार रात 9 बजे जारी सूचना के अनुसार ट्रांसफार्मर स्थापना और मेंटेनेंस कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हॉस्पिटल फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे अस्पताल परिसर समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।