डिप्टी गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत तीन थानों के करीब 40 पुलिसकर्मियों ने रविवार सुबह 5 बजे शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 50,000 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब और लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया,जबकि हजारों लीटर तैयार शराब जब्त की गई है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।