कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस से टक्कर मारी, 6 यात्री घायल, पेंड्रा से कोरबा जा रही थी बस, लैंगा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
Korba, Korba | Apr 1, 2026 कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बस को टक्कर मार दी, जिससे छह यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, साथ ही पसान थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।