गोमिया: एसपी नाथू सिंह मीना ने चतरोचट्टी, आई ई एल थाने का किया औचक निरीक्षण
Gumia, Bokaro | Apr 25, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के चतरोचट्टी,आई ई एल थाना का बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना ने शुक्रवार समय चार बजे औचक निरीक्षण किया है।बताया गया कि निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।