पत्थलगांव: पत्थलगांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पत्थलगांव में शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बुढाडांड नवापारा निवासी आरोपी लक्ष्मण कुमार यादव ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और 18 नवंबर 2025 से 4 फरवरी 2026 के बीच कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।