शामली: शामली में पुलिस ने 27 ग्राम स्मैक के साथ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस पार्टी ने शहर के मोहल्ला अटल विहार निवासी वासु पुत्र प्रवीण को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।