हज़ारीबाग: हज़ारीबाग की गलियों से मिस्टर वर्ल्ड तक, इरफ़ान मल्लिक की कहानी करेगी प्रेरित
हज़ारीबाग की साधारण गलियों से निकलकर विश्व मंच तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। लेकिन इरफ़ान मल्लिक ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। संसाधनों की कमी और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा। परिवार की मदद और अपने जुनून को बनाए रखने के लिए इरफ़ान ने मजदूरी तक की। दिनभर मेहनत और फिर घंटों जिम में पसीना बह