भरगामा: तीन राज्यों में एनडीए की प्रचंड जीत पर भरगामा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल और बांटी झाल मुड़ी
तीन राज्यों में एनडीए गठबंधन की बंपर जीत से उत्साहित भरगामा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार जश्न मनाया। प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर रंग-गुलाल उड़ाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा “जय भाजपा, विजय भाजपा” के गगनभेदी नारों से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।