गिरिडीह: बिजली विभाग की लापरवाही से एक विद्युत कर्मी की करंट लगने से हुई मौत, सदर अस्पताल में इसको लेकर हुआ हंगामा
बिजली विभाग की लापरवाही से रविवार रात करीब 7 बजे एक विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरयू पंडित 46 वर्ष, निवासी मटरूखा पंचायत के रूप में हुई है। रात 10 बजे तक सदर अस्पताल में इसको लेकर हंगामा होता रहा। जानकारी के अनुसार सरयू पंडित पिछले 18 वर्षों से डांडीडीह पावर हाउस में केजुअल वर्कर के रूप में काम कर रहा था।