सवाई माधोपुर के पूर्व सभापति विमल चंद महावर के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व सभापति के खिलाफ एसीबी में दर्ज मामले में अभियोजन की स्वीकृति का स्वायत्त शासन विभाग ने एक लेटर जारी किया है। इसे लेकर स्वायत्त शासन विभाग की सहायक निदेशक सतर्कता शीलावती मीणा ने आदेश जारी किया है।