बेगूसराय: नयागांव पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, एसपी ने दी जानकारी
नयागांव थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गस्ती के क्रम में नया गांव थाना ने कार्रवाई की है.