औरैया: अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा की अनुमति के लिए सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी गई मांग
जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशास