ललितपुर: ग्राम सतगता निवासी महिलाओं ने शराब की दुकान को हटाए जाने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन #Jansamasya
ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतगता निवासी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर गांव से देसी शराब की दुकान जो कि गांव के बीचो-बीच में स्थित है हटाए जाने की मांग की है । महिलाओं का आरोप है कि गांव के लोग अत्यधिक शराब पी रहे हैं जिससे कि घर में लड़ाई झगड़ा मारपीट और महिलाओं का उत्पीड़न होता है।