शहर के देहात थाना क्षेत्र के सामने बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड करीब 15 मिनट तक एक-दूसरे से लड़ते रहे। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन चालक सतर्क होकर अपने वाहन निकालते नजर आए। कुछ समय के लिए मौके पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।