चूरू शहर में दिनदहाड़े ऑटो में सफर कर रही 62 वर्षीय गुलशन बानो के साथ चोरी की वारदात हुई। पीड़िता वार्ड 16 की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह ऑटो से नई सड़क जा रही थीं, तभी नया बस स्टैंड के पास दो अज्ञात महिलाएं भी ऑटो में बैठ गईं और बातचीत करते हुए उन्हें उलझाने लगीं।