सुसनेर: गणेशपुरा जोड़ पर वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, आरोपी पर वन अपराध दर्ज
वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गणेशपुरा जोड़ पर घेराबंदी कर टीम ने न केवल अवैध लकड़ी से भरा पिकअप जब्त किया, बल्कि आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आज 7 अप्रैल मंगलवार दोपहर में वन मंडलाधिकारी हेमलता शाह के निर्देश पर की गई। उप वन मंडलाधिकारी फतेसिंह नीनामा के मार्गदर्शन में की गई।