विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार के संध्या लगभग 5 बजे धरहरा थाना की पुलिस ने पारा मिलिट्री की टीम के साथ मिलकर धरहरा बाजार दशरथपुर बाजार में फ्लैग मार्च,वाहन चेकिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।अभियान का नेतृत्व धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह किया।