नागौद: कुरकुरे दिलाने के बहाने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल के बाद आरोपी हिरासत में, पूंछताछ जारी
Nagod, Satna | Aug 1, 2026 सतना । जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि पड़ोसी रामजस चौधरी (उम्र 55 वर्ष), बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था।